सत्र्:- 2025-26
कक्षा - बारहवीं (कला वर्ग)
विषय - हिन्दी साहित्य
समय - 1 घण्टा 10 मिनट पूर्णांक - 20 अंक
1. बहुविकल्पात्मक प्रश्न-(1/2×16=8 अंक)
(i) 'निराला' की पुत्री का क्या नाम था?
(अ) कार्नेलिया (ब) देवसेना (स) सरोज (द) सरोजा
(ii) "मामा-मामी का रहा प्यार" मामा-मामी के प्यार की तुलना किससे की गई है?
(अ) माता-पिता (ब) नाना-नानी (स) जलद-धरा (द) सास-ससुर
(iii) सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' के बचपन का नाम क्या था?
(अ) सूर्य कुमार (ब) सूर्यदेव (स) सूर्यपाल (द) सूर्यकांत
(iv) 'भ्रष्ट शीत के - से शतदल' पंक्ति में 'शतदल' शब्द का अर्थ है-
(अ) शतक (ब) सौ (स) कमल (द) सौ का समूह
(v) 'यह दीप अकेला स्नेह भरा।' पंक्ति में 'दीप' शब्द किसका प्रतीक है?
(अ) रोशनी का (ब) संसार का (स) व्यक्ति का (द) ह्रदय का
(vi) निम्न में से 'दीप' की विशेषता नहीं है-
(अ) गर्वभरा मदमाता (ब) आग-सा हठीला (स) स्नेहहीन भरा (द) जीवन-कामधेनु सा
(vii) 'अज्ञेय' का जन्म कब व कहां हुआ था?
(अ) 1911 ई./कुशीनगर (ब) 1921 ई./उत्तर-प्रदेश (स) 1901 ई./गया (द) 1931 ई./वाराणसी
(viii) 'मैंने देखा, एक बूँद' कविता में कवि ने बूँद की किस विशेषता को बताया है?
(अ) चमक (ब) क्षणभंगुरता (स) तरलता (द) सजलता
(ix) संवदिया ने बड़ी बहुरिया को किसके समान माना है?
(अ) लक्ष्मी के (ब) दुर्गा के (स) रानी के (द) उपर्युक्त सभी
(x) हरगोबिन संवदिया के बारे में गांव के लोगों की क्या धारणा थी?
(अ) संवदिया ईमानदार है (ब) संवदिया बहुत मेहनती है (स) उसका बड़ा परिवार है (द) संवदिया कामचोर व निठल्ला है
(xi) "उधार का सौदा खाने में बड़ा मीठा लगता है।"- यह कथन किसने कहा?
(अ) बड़ी बहुरिया ने (ब) मोदिआइन ने (स) हरगोबिन ने (द) गुल मुहम्मद आगा ने
(xii) 'संवदिया' कहानी में 'संवदिया' का क्या अर्थ है?
(अ) संवाद ले जाने वाला (ब) जमींदारी का काम करने वाला (स) सूदखोर (द) नकलची
(xiii) 'भीष्म साहनी' के बड़े भाई का क्या नाम था?
(अ) बलराज (ब) बलदेव (स) बलजीत (द) बलराम
(xiv) काश्मीर में बातों ही बातों में नेहरूजी की धर्म के बारे में किससे बहस छिड़ गई?
(अ) शेख अब्दुल्ला से (ब) रामेश्वरी नेहरू से (स) फारुख खान से (द) लेखक से
(xv) 'भीष्म साहनी' का यास्सेर अराफात से परिचय कहां हुआ था?
(अ) स्वीडन में (ब) मलेशिया में (स) ट्यूनिस में (द) पेरिस में
(xvi) गांधीजी हर दिन घूमने जाते समय सड़क के किनारे कुटिया में क्या करने जाते थे?
(अ) वहां उनका परिवार रहता था (ब) कुटिया में पशुओं की सेवा करने (स) गरीबों की सेवा करने (द) दिक् मरीजों के हालचाल पूछने
2. अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-(1×5=5 अंक)
(i) 'यह दीप अकेला, इसे भी पंक्ति को दे दो' - 'पंक्ति' से क्या तात्पर्य है?
(ii) 'मैंने देखा, एक बूँद' कविता किस भाव को व्यक्त करती है?
(iii) 'संवदिया' में बड़ी बहुरिया ने हरगोबिन को क्यों बुलवाया था?
(iv) लेखक भीष्म साहनी की गांधीजी से कहां मुलाकात हुई थी?
(v) अफ्रो-एशियाई लेखक संघ का सम्मेलन कहां हुआ था?
3. लेखक भीष्म साहनी का साहित्यिक परिचय लिखिए। (3 अंक)
4. निम्नलिखित पद्यांश की सप्रसंग व्याख्या कीजिए- (4 अंक)
यह दीप अकेला स्नेह भरा
है गर्व भरा मदमाता, पर इसको भी पंक्ति को दे दो।
यह जन है- गाता गीत जिन्हें फिर और कौन गाएगा?
पनडुब्बा- ये मोती सच्चे फिर कौन कृती लाएगा?
उत्तर कुंजी (MCQ)
1-(स), 2-(स), 3-(अ), 4-(स), 5-(स), 6-(स), 7-(अ), 8-(ब), 9-(द), 10-(द), 11-(ब), 12-(ब), 13-(अ), 14-(अ), 15-(स), 16-(द)
