Hindi Compulsory Test Series-1 Class -12 RBSE

Prakash Patel
0

TEST SERIES HINDI COMPULSORY-1
कक्षा 12वीं
सत्र 2025-26
विषय - अनिवार्य हिन्दी

समय: 1 घण्टा 10 मिनट    पूर्णांक: 20 अंक

1. बहुविकल्पात्मक प्रश्न (1/2×20=10 अंक)

(i) 'दिन जल्दी-जल्दी ढलता है।' नामक गीत में उदाहरणों को वर्णित किया गया है?
(अ) पथिक, चिड़िया व कवि    (ब) चिड़िया, फूल व बच्चों का खेल
(स) पथिक, चिड़िया व कविता    (द) इनमें से कोई नहीं

(ii) "शीतल वाणी में आग लिए फिरता हूं।" उपर्युक्त पंक्ति में अलंकार है-
(अ) अनुप्रास    (ब) रूपक    (स) विरोधाभास    (द) मानवीकरण

(iii) बच्चन रचित 'आत्मपरिचय' गीत की भाषा कौनसी है?
(अ) ब्रज भाषा    (ब) खड़ी बोली    (स) अवधी भाषा    (द) सधुक्कड़ी भाषा

(iv) "मैं होऊँ किसके हित चंचल? यह प्रश्न शिथिल करता पद को।" — रेखांकित शब्द का अर्थ है-
(अ) शब्द    (ब) वाक्य    (स) पैर    (द) दोहा

(v) आलोक धन्वा की 'पतंग' कविता उनके कौनसे काव्य-संग्रह से उद्धृत है?
(अ) निशा निमंत्रण    (ब) दुनिया रोज़ बनती है    (स) कोई दूसरा नहीं    (द) इन दिनों

(vi) कवि आलोक धन्वा ने 'पतंग' कविता में किस ऋतु का वर्णन किया है?
(अ) वर्षा ऋतु    (ब) शरद् ऋतु    (स) ग्रीष्म ऋतु    (द) भाद्रपद

(vii) "पतंगों के साथ-साथ वे भी उड़ रहे हैं अपने रंध्रों के सहारे।" — रेखांकित शब्द का प्रयोग हुआ है-
(अ) कवि के लिए    (ब) बच्चों के लिए    (स) पतंगों के लिए    (द) छत के किनारों के लिए

(viii) दिशाओं को मृदंग की तरह बजाने का तात्पर्य है-
(अ) छत पर उछल-कूद करना    (ब) पैरों से ध्वनि निकालना
(स) मधुर संगीत निकालना    (द) उपर्युक्त सभी

(ix) "बात की चूड़ी मर जाना।" मुहावरे का अर्थ है-
(अ) बात में कसावट न होना    (ब) बात का प्रभावहीन हो जाना
(स) बात का पकड़ में न आना    (द) बात का स्पष्ट हो जाना

(x) कवि कुँवर नारायण का जन्म कब व कहां हुआ था?
(अ) 1927 ई./फैजाबाद    (ब) 1827 ई./उत्तर-प्रदेश
(स) 1948 ई./मुंगेर    (द) 1926 ई./इलाहाबाद

(xi) 'बात सीधी थी पर' कविता किस काव्य-संग्रह से है?
(अ) निशा निमंत्रण    (ब) कोई दूसरा नहीं    (स) इन दिनों    (द) स्मृति की रेखाएं

(xii) 'कविता के बहाने' नामक कविता में चिड़िया की उड़ान बताई गई है-
(अ) सीमित    (ब) असीमित    (स) व्यापक    (द) कोई नहीं

(xiii) भक्तिन के जीवन को महादेवी वर्मा ने कितने भागों में चित्रित किया?
(अ) तीन    (ब) चार    (स) दो    (द) पाँच

(xiv) भक्तिन का विवाह किस आयु में हुआ था?
(अ) पाँच वर्ष    (ब) आठ वर्ष    (स) नौ वर्ष    (द) बारह वर्ष

(xv) भक्तिन पाठ गद्य की विधा है-
(अ) संस्मरणात्मक निबन्ध    (ब) संस्मरणात्मक रेखाचित्र
(स) संस्मरण निबन्ध    (द) निबन्ध

(xvi) "संभवतः अंतिम परिच्छेद का जो अथ हुआ, उसकी इति अभी दूर है।" — 'अथ' का अर्थ है-
(अ) आरम्भ    (ब) समापन    (स) इति श्री    (द) अत्यधिक

(xvii) भक्तिन का चूड़ाकर्म हर ___________ को होता था।
(अ) सोमवार    (ब) मंगलवार    (स) बृहस्पतिवार    (द) शनिवार

(xviii) सेवक धर्म के आधार पर भक्तिन की तुलना की गई है-
(अ) भरत से    (ब) हनुमान से    (स) अंजना से    (द) महादेवी वर्मा से

(xix) भक्तिन के शास्त्रार्थ को स्वीकार करना किसके लिए संभव नहीं था?
(अ) धर्मराज के लिए    (ब) ईश्वर के लिए    (स) तर्क शिरोमणि के लिए    (द) कोई नहीं

(xx) भक्तिन के जीवन का परम कर्त्तव्य माना गया है-
(अ) चोरी करना    (ब) लेखिका को प्रसन्न रखना
(स) लेखिका का विरोध करना    (द) अपना जीवन सुधारना

2. अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न (1×5=5 अंक)

(i) दिन का थका पंथी क्या सोचकर जल्दी-जल्दी चलता है?
(ii) 'पतंग' शीर्षक कविता का प्रतिपाद्य स्पष्ट कीजिए।
(iii) 'भाषा को सहूलियत से बरतने' से क्या अभिप्राय है?
(iv) 'कविता की उड़ान भला चिड़िया क्या जाने' – इसका आशय स्पष्ट कीजिए।
(v) "मेरे भ्रमण की एकान्त साथिन भक्तिन ही रही है।" — इसका आशय स्पष्ट कीजिए।

3. दीर्घउत्तरीय प्रश्न (2 अंक)

कुँवर नारायण अथवा महादेवी वर्मा का जीवन एवं साहित्यिक परिचय लिखिए।

4. पद्यांश की सप्रसंग व्याख्या (3 अंक)

कविता एक उड़ान है चिड़िया के बहाने
कविता की उड़ान भला चिड़िया क्या जाने
बाहर भीतर
इस घर, उस घर
कविता के पंख लगा उड़ने के माने
चिड़िया क्या जाने?

MCQ उत्तर

1-अ, 2-स, 3-ब, 4-स, 5-ब, 6-ब, 7-ब, 8-द, 9-ब, 10-अ, 11-ब, 12-अ, 13-ब, 14-ब, 15-अ, 16-अ, 17-स, 18-ब, 19-स, 20-ब

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!