सत्र्:- 2025-26
कक्षा - बारहवीं (कला वर्ग)
विषय - हिन्दी साहित्य
समय - 1 घण्टा 10 मिनट पूर्णांक - 20 अंक
Topics: जयशंकर प्रसाद, सूर्यकांत त्रिपाठी निराला, रामचंद्र शुक्ल व चन्द्रधर शर्मा गुलेरी
1. बहुविकल्पात्मक प्रश्न-(1/2×16=8 अंक)
(i) देवसेना जीवन में किसको पाना चाहती थी?
(अ) चन्द्रगुप्त (ब) स्कन्दगुप्त (स) जयशंकर प्रसाद (द) पृथ्वीराज
(ii) देवसेना कौन थी?
(अ) बंधुवर्मा की बहन (ब) सिल्यूकस की बेटी (स) सिकन्दर की बहन (द) कवि की पुत्री
(iii) 'कार्नेलिया का गीत' प्रसाद के कौनसे नाटक से लिया गया है?
(अ) चन्द्रगुप्त (ब) स्कन्दगुप्त (स) ध्रुवस्वामिनी (द) अजातशत्रु
(iv) "सरस तामरस गर्भ विभा पर" उपर्युक्त पंक्ति में रेखांकित शब्द का अर्थ है-
(अ) तांबा (ब) कमल (स) रसयुक्त (द) प्रकाश
(v) सरोज स्मृति कविता केन्द्रित है-
(अ) दिवंगत पत्नी पर (ब) दिवंगत पुत्री पर (स) दिवंगत माँ पर (द) उपर्युक्त में से कोई नहीं
(vi) कवि निराला पुत्री सरोज को किसकी पुत्री के समान मानते हैं?
(अ) कण्व ऋषि की पुत्री के समान (ब) महर्षि वेदव्यास की पुत्री के समान (स) राजा दुष्यंत की पुत्री के समान (द) कश्यप की पुत्री के समान
(vii) "भर जलद धरा को ज्यों अपार" उपर्युक्त पंक्ति में रेखांकित शब्द का अर्थ है-
(अ) कमल (ब) आकाश (स) बादल (द) जल
(viii) "आकाश बदल कर बना मही" निम्नलिखित पंक्ति में आए 'मही' शब्द का अर्थ है-
(अ) मां (ब) समुद्र (स) पृथ्वी (द) कोई नहीं
(ix) 'प्रेमघन की छाया-स्मृति' किस तरह की रचना है?
(अ) संस्मरणात्मक कहानी (ब) रेखाचित्र (स) संस्मरणात्मक निबन्ध (द) यात्रावृत्तांत
(x) 'प्रेमघन की छाया-स्मृति' पाठ के अनुसार हिन्दी पुस्तकालय किसने खोला था?
(अ) रामचन्द्र शुक्ल (ब) पण्डित केदारनाथ पाठक (स) बदरीनारायण चौधरी (द) भारतेन्दु
(xi) आधुनिक हिन्दी साहित्य में भारतेन्दु जी के नाटक किसको बहुत प्रिय लगते थे?
(अ) लेखक को (ब) लेखक के पिता को (स) बदरीनारायण चौधरी को (द) श्रीयुत् काशीप्रसाद जी को
(xii) लेखक रामचंद्र शुक्ल जी को किस अवस्था में पहुंचते-पहुंचते समवयस्क हिन्दी-प्रेमियों की मंडली मिल गई?
(अ) आठ वर्ष (ब) सोलह वर्ष (स) अट्ठारह वर्ष (द) ग्यारह वर्ष
(xiii) 'सुमिरिनी के मनके' नामक पाठ के लेखक कौन है?
(अ) रामचन्द्र शुक्ल (ब) फणीश्वर नाथ रेणु (स) चंद्रधर शर्मा गुलेरी (द) भारतेन्दु
(xiv) पाठशाला के वार्षिकोत्सव में उपस्थित प्रधानाध्यापक के पुत्र की अवस्था थीं?
(अ) आठ वर्ष (ब) दस वर्ष (स) बारह वर्ष (द) सोलह वर्ष
(xv) "पत्थर पूजे हरि मिलें तो तू पूज पहार। इससे तो चक्की भली, पीस खाय संसार।।"
उपर्युक्त दोहा किस कवि द्वारा रचित हैं?
(अ) कबीर (ब) वात्स्यायन (स) चंद्रधर शर्मा गुलेरी (द) शेक्सपीयर
(xvi) बहुआ हरिश्चंद्र के 'दुर्लभ बंधु' में पुरश्री के सामने निम्नलिखित में से कौनसी पेटी नहीं थी?
(अ) सोने की (ब) चाँदी की (स) लोहे की (द) तांबे की
2. अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-(1×5=5 अंक)
(i) 'कार्नेलिया का गीत' का कथ्य क्या है?
(ii) कवि निराला को पुत्री में किसकी छवि दिखाई देती है?
(iii) 'निस्संदेह' शब्द का क्या अर्थ है?
(iv) 'सत्य हरिश्चंद्र' और 'भारतेन्दु हरिश्चन्द्र' में क्या अन्तर है?
(v) 'ढेले चुन लो' में लेखक ने किस विषय पर प्रकाश डाला है?
3. रामचंद्र शुक्ल अथवा पण्डित चंद्रधर शर्मा गुलेरी का साहित्यिक परिचय लिखिए। (3 अंक)
4. निम्नलिखित पद्यांश की सप्रसंग व्याख्या कीजिए- (4 अंक)
अरुण यह मधुमय देश हमारा!
जहाँ पहुँच अनजान क्षितिज को मिलता एक सहारा।
सरस तामरस गर्भ विभा पर- नाच रही तरुशिखा मनोहर।
छिटका जीवन हरियाली पर- मंगल कुंकुम सारा!
उत्तर कुंजी (MCQ)
1-(ब), 2-(अ), 3-(अ), 4-(ब), 5-(ब), 6-(अ), 7-(स), 8-(स), 9-(स), 10-(ब), 11-(ब), 12-(ब), 13-(ब), 14-(अ), 15-(अ), 16-(द)
