Subject - Mathematics
(ii) ‘राम बाजार से चार किलो आलू लाया।’ में ________ विशेषण है।
(iii) जिन क्रियाओं के कार्य का फल कर्ता पर न पड़कर कर्म पर पड़ता है, उसे ________ कहते हैं।
(iv) जो शब्दांश शब्द के आरम्भ में जुड़कर उसके अर्थ में परिवर्तन कर देते हैं, वे ________ कहलाते हैं।
(v) ‘नैतिक’ शब्द में ________ प्रत्यय है।
(vi) त्रिभुवन में ________ समास व दिगंबर शब्द में ________ समास है।
भारत में हरित क्रांति का मुख्य उद्देश्य देश को खाद्यान्न मामले में आत्मनिर्भर बनाना था, लेकिन इस बात की आशंका किसी को नहीं थी कि रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों का अंधाधुंध इस्तेमाल न सिर्फ खेतों में बल्कि खेतों से बाहर मंडियों तक होने लगेगा। विशेषज्ञों के मुताबिक रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों का प्रयोग खाद्यान्न की गुणवत्ता के लिए सही नहीं है, लेकिन जिस रफ्तार से देश की आबादी बढ़ रही है, उसके मद्देनजर फसलों की अधिक पैदावार जरूरी थी। समस्या सिर्फ रासायनिक खादों के प्रयोग की ही नहीं है। देश के ज्यादातर किसान परम्परागत कृषि से दूर होते जा रहे हैं। दो दशक पहले तक हर किसान के यहाँ गाय बैल और भैंस पशुओं में बंधे मिलते थे। अब उन मवेशियों की जगह ट्रैक्टर ट्रॉली ने ले ली है। परिणामस्वरूप गोबर और घूरे की राख से बनी कम्पोस्ट खाद खेतों में गिरती बंद हो गई। पहले चैत्र–बैसाख में गेहूँ की फसल काटने के बाद किसान अपने खेतों में गोबर और पत्तों से बनी जैविक खाद डालते थे। इससे न सिर्फ खेतों की उर्वर शक्ति बरकरार रहती थी बल्कि इससे किसानों को आर्थिक लाभ के अलावा बेहतर गुणवत्ता वाली फसल मिलती थी।
(v) पहले किसान खेतों में कौनसी खाद डालते थे?
(vi) हरित क्रांति की आवश्यकता क्यों पड़ी?
शब्दों की दुनिया में मैंने
हिन्दी के बल अलग जगाये।
जैसे दीप शिखा के बिनवे
कोई अँधी रात बिताये।।
जो कुछ है हिन्दी से है मैं
जो हो लूँ हिन्दी से हो लूँ।
हिन्दी सहज क्रांति की भाषा
यह विप्लव की अक्षर कहानी।
मैकोले पर भारतेन्दु की
अमर विजय की अमित निशानी
शेष गुलामी के दागों का
जब धोऊँ हिन्दी में धोऊँ।।
(i) उपर्युक्त पद्यांश का उचित शीर्षक लिखिए।
(ii) मैकोले पर भारतेन्दु की विजय से क्या तात्पर्य है?
(iii) कवि कैसा है और कैसा होना चाहता है?
बालगोविन भगत की संगीत साधना का चरम उत्कर्ष उस दिन देखा गया जिस दिन उनका बेटा मरा। इकलौता बेटा था वह कुछ सुस्त और बेढंगा था, किन्तु इसी कारण बालगोविन भगत ने उसे और भी मानते। उनकी समझ में ऐसे आदमियों पर तो अधिक नजर रखनी चाहिए या प्यार करना चाहिए क्योंकि निगरानी और मुहब्बत के ज्यादा हकदार होते हैं। बड़ी साध से उसकी शादी करवाई थी, पढ़ी–लिखी ही सुगम और सुशील मिली थी। घर की पूरी प्रबन्धिका बनकर भगत को बहुत सी कुछ दुनियादारी से निवृत्त कर दिया था उसने।
(i) बालगोविन भगत की संगीत साधना का चरम उत्कर्ष कब देखा गया?(ii) भगत जी का पुत्र कैसा था?
(iii) भगतजी की दृष्टि में निगरानी और मोहब्बत के ज्यादा हकदार कौन हैं?
लड़कियों को जिस उम्र में स्कूली शिक्षा के साथ–साथ सुघड़ गृहिणी और कुशल पाक–शास्त्री बनाने के नुस्खे जुटाए जाते थे, पिताजी का आग्रह रहता था कि मैं रसोई से दूर रहूँ। रसोई को वे भटियारखाना कहते थे और उनके हिसाब से वहाँ रहना अपनी क्षमता और प्रतिभा को भट्टी में झोंकना था। घर में आए दिन विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के जमावड़े होते थे और जमकर बहसें होती थीं। बहस करना पिताजी का प्रिय शगल था। चाय–पानी या नाश्ता देने जाती तो पिताजी मुझे भी बैठने को कहते। वे चाहते थे कि मैं भी बैठूँ, सुनूँ और जानूँ कि देश में चारों ओर क्या कुछ हो रहा है।
(i) लड़कियों को स्कूली शिक्षा के साथ क्या सिखाया जाता है?(ii) लेखिका के पिताजी लेखिका को रसोई से दूर क्यों रखना चाहते थे?
(iii) लेखिका के घर आए दिन क्या होते रहते थे?
तुम मुझे पान नहीं पहचान
देखते ही रहोगे अनिमेष!
थक गए हो?
आँख लूँ मैं फेर?
क्या हुआ यदि हो सके परिचित न पहली बार
यदि तुम्हारी माँ न माध्यम बनी होती आज
मैं न सकता देख, मैं न पाता जान
तुम्हारी यह दृढ़ मुस्कान
(i) कवि के अनुसार दृढ़ मुस्कान देखने का माध्यम कौन है?
(ii) ‘देखते ही रहोगे अनिमेष’ पंक्ति का अर्थ स्पष्ट कीजिए।
(iii) कवि ने अपनी आँखें फेर लेने के लिए क्यों कहा है?
विश्व के निदाघ के सकल जन
आए अजात दिशा से अनन्त के धन
तप्त धरा, जल से फिर
शीतल करें बादल गरजो
(i) कवि बादलों को सम्बोधित करते हुए क्या कह रहे हैं?
(ii) पद्यांश में बादल का समानार्थी शब्द बताइये।
(iii) ‘निदाघ’ का शाब्दिक अर्थ क्या है?
निम्नलिखित लघुत्तरीय प्रश्नों के उत्तर लगभग 40 शब्दों में दीजिए–
प्रश्न-7. बालगोविन भगत अपनी पुत्र वधु को रोने के बदले उत्सव बनाने को क्यों कह रहे थे? [2]
प्रश्न-8. कस्बे के मुख्य चौराहे पर लगी नेताजी की मूर्ति हलदार साहब को अधूरी क्यों लगती थी? [2]
प्रश्न-9. नवाब साहब ने खीरे को खाने योग्य कैसे बनाया? [2]
प्रश्न-10. कृष्ण के प्रति अपने अन्य प्रेम को गोपियों ने किस प्रकार अभिव्यक्त किया है? [2]
प्रश्न-11. ‘राम–लक्ष्मण–परशुराम’ संवाद में राम के किस स्वभाव की प्रशंसा व्यक्त हुई है? [2]
प्रश्न-12. ‘उत्साह’ शीर्षक कविता में कवि ने बादल के सम्बन्ध में क्या–क्या कहा है? [2]
प्रश्न-13. भोला नाथ भयभीत होकर बाग से क्यों भागा? [2]
प्रश्न-14. ‘सब और जैसे जन्नत बिछी पड़ी थी।’ लेखिका के इस कथन को ‘साना–साना हाथ जोड़ि……..’ पाठ के आधार पर स्पष्ट करें। [2]
प्रश्न-15. ‘अधजल गगरी छलकत जाए’ लोकोक्ति का अर्थ लिखकर वाक्य में प्रयोग करें। [2]
प्रश्न-16. हलदार साहब सरकंडे का चश्मा नेताजी की मूर्ति पर लगा देखकर भावुक क्यों हो गए? (उत्तर सीमा 60–80 शब्द) [3]
एक कहानी यह भी पाठ के आधार पर मन्नू भण्डारी के व्यक्तित्व की विशेषताएँ बताइए।
प्रश्न-17. क्रोध पर विनय और व्यंग्य का अलग–अलग प्रभाव कैसे पड़ता है? ‘राम–लक्ष्मण–परशुराम’ संवाद के आधार पर स्पष्ट कीजिए। [3]
‘अट नहीं रही है’ कविता का मूल भाव लिखिए।
प्रश्न-18. ‘बच्चे बचपन में निर्दोष और मस्त होते हैं, उन्हें परिणाम की चिंता नहीं होती।’ इस कथन में निहित बालमनोविज्ञान को ‘माता का आँचल’ पाठ के आधार पर स्पष्ट कीजिए। [3]
‘मेरे लिए यह यात्रा सचमुच ही खोज यात्रा थी।’ लेखिका के इस कथन को ‘साना–साना हाथ जोड़ि’ पाठ के आधार पर स्पष्ट कीजिए।
प्रश्न-19. ‘नागार्जुन’ के व्यक्तित्व व कृतित्व का संक्षिप्त परिचय दीजिए। [3]
‘स्वयं प्रकाश’ के व्यक्तित्व एवं कृतित्व का संक्षिप्त परिचय दीजिए।
प्रश्न-20. निम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय पर लगभग 300 शब्दों में निबन्ध लिखिए। [6]
प्रश्न-21. कृत्रिम बुद्धिमत्ता : वरदान या अभिशाप
(i) प्रस्तावना
(ii) कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) का बढ़ता प्रभाव
(iii) AI के लाभ – वरदान
(iv) AI की हानियाँ – अभिशाप
प्रश्न-22. शिक्षित नारी : सुख–समृद्धिकारी
(i) प्रस्तावना
(ii) नारी शिक्षा की आवश्यकता
(iii) नारी शिक्षा का महत्व
(iv) नारी शिक्षा को बढ़ावा देने के उपाय
प्रश्न-23. भ्रष्टाचार : एक विकराल समस्या
(i) प्रस्तावना
(ii) भ्रष्टाचार के कारण
(iii) भ्रष्टाचार के दुष्प्रभाव
(iv) भ्रष्टाचार रोकने के उपाय
प्रश्न-24. स्वयं को जयपुर निवासी किरण मानते हुए अपनी सहेली सुमन को नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर बधाई पत्र लिखिए। [4]
अथवा
स्वयं को रा.उ.मा.वि. रामपुरा का छात्र अरुण मानते हुए अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य को विज्ञान, अंग्रेजी व गणित की अतिरिक्त कक्षाएँ लगवाने हेतु प्रार्थना पत्र लिखिए।
प्रश्न-25. निम्न अवतरण का संक्षेप्तीकरण कीजिए। [4]
किसी भी देश की जनसंख्या उसके लिए संसाधन भी होती है और दायित्व भी। वस्तुतः कोई भी समाज मूलतः अपने सदस्यों से बनता है और ये सदस्य ही सामाजिक व्यवस्था के लक्ष्य रूप में रहते हैं। उनकी जीवन की गुणवत्ता को सुरक्षित रखना उसमें वृद्धि ही एक कल्याणकारी राज्य की प्रमुख प्रतिबद्धता होती है। जब जनसंख्या देश के संसाधनों की तुलना में अधिक हो जाती है, तब अनेक कठिनाइयाँ खड़ी होने लगती हैं। समाज के लिए भोजन, आवास, स्वास्थ्य और शिक्षा की मूलभूत जरूरतों की अनदेखी कर कोई शासन सत्ता में नहीं रह सकता। इतिहास और आज विश्व में तमाम क्षेत्रों में हो रही जरूरतों के पूरा न हो पाने पर जब वर्ग संघर्ष, कुंठा और असंतोष बढ़ता है, तो जनाक्रोश तख्ता पलट देता है, युद्ध होते हैं, क्रांति का बिगुल बज उठता है। दूसरी ओर जब समाज की आकांक्षाएँ पूरी होती हैं, तो उद्योग–धंधे, शिक्षा और स्वास्थ्य की दृष्टि से समृद्धि आती है। अर्थात जनसंख्या के दो पहलू हैं और वह एक साथ संसाधन भी है और संसाधन के उपभोग भी है। इनके बीच संतुलन आवश्यक है।
अथवा
निम्नलिखित पंक्ति का पल्लवन कीजिए–
अब पछताए होत क्या जब चिड़िया चुग गई खेत।
