Class -11th
Subject - भूगोल (प्रायोगिक)
प्रश्न -1. मानचित्र क्या है, वृहत मापनी मानचित्र एवं लघु मापनी मानचित्रों के प्रकारों की व्याख्या उदाहरण सहित कीजिए। (1+2)
प्रश्न -2.
i. एक मानचित्र की मापनी में दिए गए 60 किमी को 1 सेमी में व्यक्त करने वाली मापनी के प्रकथन को
निरूपक भिन्न में बदलिए। (2)
ii. निरूपक भिन्न 1:235000 को मापनी के प्रकथन (मेट्रिक प्रणाली) में परिवर्तित करें। (2)
अथवा
i. एक मानचित्र की मापनी में दिए गए 40 किमी को 1 सेमी में व्यक्त करने वाली मापनी के प्रकथन को
निरूपक भिन्न में बदलिए। (2)
ii. निरूपक भिन्न 1:240000 को मापनी के प्रकथन (मेट्रिक प्रणाली) में परिवर्तित करें। (2)
प्रश्न -3. यदि 30° पूर्वी देशांतर पर दोपहर के 2 बजे है, तो निम्नलिखित देशांतर वाले स्थानों का स्थानीय समय क्या होगा- (4*1)
i) 60° पूर्वी (East)
ii) 120° पूर्वी (East)
iii) 0° (ग्रीनविच)
iv) 30° पश्चिमी (West)
अथवा
यदि ग्रीनविच रेखा पर दोपहर के 1 बजे है, तो निम्नलिखित देशांतर वाले स्थानों का स्थानीय समय क्या होगा- (4*1)
i) 30° पूर्वी (East)
ii) 90° पूर्वी (East)
iii) 10° पूर्वी (East)
iv) 30° पश्चिमी (West)
प्रश्न -4. 10° उ. से 70° उ. अक्षांशों तथा 10° पू. से 130° पू. देशांतरों के बीच घिरे हुए एक क्षेत्र के लिए एक मानक समांतर (40° उ.) के साथ शंकु प्रक्षेप बनाएं, जबकि मापनी 1:16,00,00,000 है एवं अक्षांशीय तथा देशांतरिय अंतराल 10° है। एक मानक समांतर शंकु प्रक्षेप के गुण, सीमाएं एवं उपयोग लिखिए। (4)
अथवा
विश्व का एक बेलनाकार सम क्षेत्रफल प्रक्षेप बनाइए जिसमें मानचित्र की प्रतिनिधि भिन्न 1:30,00,00,000 है तथा अक्षांशीय अंतराल 15° एवं देशांतरिय अंतराल 30° है। सम क्षेत्रफल प्रक्षेप के गुण, सीमाएं एवं उपयोग भी लिखिए।
प्रश्न -5. मंद ढाल एवं अवतल ढाल की समोच्च रेखाओं के परिछेद खींचते हुए गुण लिखिए। (1.5*2)
प्रश्न -6.
i. सुदूर संवेदन क्या है? (1)
ii. सूर्य तुल्य कालिक एवं भू स्थैतिक उपग्रह में तुलनात्मक तालिका बनाते हुए लिखिए। (1)
प्रश्न–1. मानचित्र क्या है? वृहत मापनी एवं लघु मापनी मानचित्रों के प्रकार समझाइए।
उत्तर:
मानचित्र पृथ्वी की सतह या उसके किसी भाग का समतल सतह पर मापनी के अनुसार किया गया
संक्षिप्त एवं सांकेतिक चित्रात्मक निरूपण है।
(क) वृहत मापनी मानचित्र: जिन मानचित्रों में छोटे क्षेत्र को अधिक विवरण सहित दर्शाया जाता है,
उन्हें वृहत मापनी मानचित्र कहते हैं।
उदाहरण: नगर मानचित्र (भूसम्पति), स्थलाकृतिक मानचित्र।
(ख) लघु मापनी मानचित्र: जिन मानचित्रों में बड़े क्षेत्र को कम विवरण के साथ दर्शाया जाता है,
उन्हें लघु मापनी मानचित्र कहते हैं।
उदाहरण: विश्व मानचित्र (एटलस, भित्ति), महाद्वीपीय मानचित्र।
प्रश्न–2 (i). 60 किमी = 1 सेमी की मापनी को निरूपक भिन्न में बदलिए।
हल:
1 सेमी = 60 किमी
60 किमी = 60 × 100000 सेमी = 6000000 सेमी
अतः निरूपक भिन्न = 1 : 6000000
प्रश्न–2 (ii). निरूपक भिन्न 1 : 235000 को मापनी के प्रकथन में बदलिए।
हल:
1 सेमी = 235000 सेमी
= 2350 मीटर
= 2.35 किमी
अतः मापनी = 1 सेमी = 2.35 किमी
अथवा
40 किमी = 1 सेमी
40 किमी = 4000000 सेमी
निरूपक भिन्न = 1 : 4000000
1 : 240000
1 सेमी = 240000 सेमी = 2.4 किमी
अतः मापनी = 1 सेमी = 2.4 किमी
प्रश्न–3. 30° पू. देशांतर पर समय 2 बजे है।
नियम: 1° देशांतर = 4 मिनट समय का अंतर
i) 60° पू. → अंतर = 30° × 4 = 120 मिनट = 2 घंटे आगे
समय = 4:00 बजे
ii) 120° पू. → अंतर = 90° × 4 = 360 मिनट = 6 घंटे आगे
समय = 8:00 बजे
iii) 0° (ग्रीनविच) → अंतर = 30° × 4 = 120 मिनट पीछे
समय = 12:00 बजे
iv) 30° पश्चिम → अंतर = 60° × 4 = 240 मिनट पीछे
समय = 10:00 बजे
प्रश्न–4. एक मानक समांतर शंकु प्रक्षेप के गुण, सीमाएँ एवं उपयोग।
गुण:
• मध्य अक्षांशों के लिए उपयुक्त
• विकृति कम होती है
• अक्षांश व देशांतर लगभग सही
सीमाएँ:
• विषुवतीय क्षेत्रों के लिए अनुपयुक्त
• ध्रुवीय क्षेत्रों में विकृति अधिक
उपयोग:
• भारत, चीन, यूरोप जैसे देशों के मानचित्र
• जलवायु एवं वर्षा मानचित्र
प्रश्न–5. मंद ढाल एवं अवतल ढाल की विशेषताएँ।
मंद ढाल:
• समोच्च रेखाएँ दूर-दूर होती हैं
• ढाल धीरे-धीरे नीचे जाती है
अवतल ढाल:
• ऊपर समोच्च रेखाएँ दूर, नीचे पास-पास
• ढाल नीचे की ओर तीव्र होती है
प्रश्न–6 (i). सुदूर संवेदन क्या है?
उत्तर: उपग्रह या विमान द्वारा बिना प्रत्यक्ष संपर्क के पृथ्वी की सतह से सूचना प्राप्त करने की तकनीक को सुदूर संवेदन कहते हैं।
प्रश्न–6 (ii). सूर्य तुल्यकालिक एवं भू-स्थैतिक उपग्रह में अंतर।
उत्तर:
• सूर्य तुल्यकालिक उपग्रह ध्रुवीय कक्षा में घूमता है
• भू-स्थैतिक उपग्रह विषुवत रेखा के ऊपर स्थिर दिखाई देता है
Class – 11th
Subject – Geography (Practical)
Q.1. What is a map? Explain the types of large scale maps and small scale maps with suitable examples. (1+2)
Q.2.
i. Convert the statement of scale showing 60 km represented by 1 cm on a map
into Representative Fraction. (2)
ii. Convert the Representative Fraction 1:235000 into statement of scale
(Metric System). (2)
OR
i. Convert the statement of scale showing 40 km represented by 1 cm on a map
into Representative Fraction. (2)
ii. Convert the Representative Fraction 1:240000 into statement of scale
(Metric System). (2)
Q.3. If it is 2:00 p.m. at 30° East longitude, what will be the local time at the following longitudes? (4×1)
i) 60° East
ii) 120° East
iii) 0° (Greenwich)
iv) 30° West
OR
If it is 1:00 p.m. at the Greenwich Meridian, what will be the local time at the following longitudes? (4×1)
i) 30° East
ii) 90° East
iii) 10° East
iv) 30° West
Q.4. Construct a conical projection with one standard parallel (40° N) for the area extending between latitudes 10° N to 70° N and longitudes 10° E to 130° E. The scale is 1:16,00,00,000 and the interval of latitudes and longitudes is 10°. Write the merits, limitations and uses of the conical projection with one standard parallel. (4)
OR
Construct a cylindrical equal area projection of the world in which the Representative Fraction of the map is 1:30,00,00,000 and the interval of latitudes is 15° and longitudes is 30°. Also write the merits, limitations and uses of the equal area projection.
Q.5. Draw the contour patterns of gentle slope and concave slope and write their characteristics. (1.5×2)
Q.6.
i. What is Remote Sensing? (1)
ii. Write a comparative table between Sun-synchronous satellite and
Geostationary satellite. (1)
