विज्ञान कक्षा 10 वीं प्री बोर्ड पेपर 2026 शेखावाटी पेपर

Sharvan Patel
0
Pre-Board Examination 2026
Subject - Science
Section - A
प्रश्न-1. निम्नलिखित बहुविकल्पीय प्रश्नों (i से xviii) के सही विकल्प चुनिए तथा उत्तर–पुस्तिका में लिखिए। (1 × 18 = 18)

(i) निम्नलिखित अभिक्रिया किस प्रकार की है? CaCO₃(s) ऊष्मा → CaO(s) + CO₂(g)
✔ सही उत्तर : अपघटन अभिक्रिया
(ii) एक धातु ऑक्सीजन से अभिक्रिया कर उच्च गलनांक वाला यौगिक बनाती है। यह यौगिक जल में घुल जाता है। वह धातु कौन-सी हो सकती है?
✔ सही उत्तर : कैल्शियम
(iii) ब्यूटेनोन चार कार्बन वाला यौगिक है, इसका क्रियात्मक समूह है–
✔ सही उत्तर : कीटोन
(iv) जब पतला हाइड्रोक्लोरिक अम्ल लोहे के चूर्ण में मिलाया जाता है तो क्या होता है?
✔ सही उत्तर : हाइड्रोजन गैस और आयरन क्लोराइड बनते हैं
(v) निम्न में से किस pH मान से क्षारीय विलयन का बोध होता है?
✔ सही उत्तर : 13
(vi) पाइरूवेट का अपघटन होकर कार्बन डाइऑक्साइड, जल और ऊर्जा बनती है। यह क्रिया कहाँ होती है?
✔ सही उत्तर : माइटोकॉन्ड्रिया
(vii) निम्न में से कौन-सी गैस धातुओं की वेल्डिंग में प्रयोग होती है?
✔ सही उत्तर : एसीटिलीन
(viii) दो तंत्रिका कोशिकाओं के बीच के स्थान को क्या कहते हैं?
✔ सही उत्तर : सिनेप्स
(ix) भ्रूण को माता के गर्भ में पोषण कहाँ से मिलता है?
✔ सही उत्तर : प्लेसेंटा
(x) यौन संचारित रोग है–
✔ सही उत्तर : उपरोक्त सभी
(xi) एकसंकर संकरण का जीनोटाइप अनुपात है–
✔ सही उत्तर : 1 : 2 : 1
(xii) अपसारी लेंस सदैव कौन-सा प्रतिबिंब बनाता है?
✔ सही उत्तर : सदैव आभासी प्रतिबिंब
(xiii) उत्तल लेंस का प्रयोग किस दोष के निवारण में किया जाता है?
✔ सही उत्तर : दूर दृष्टि दोष
(xiv) पश्चिम की ओर गतिशील धनावेशित अल्फा कण उत्तर की ओर विक्षेपित होता है। चुंबकीय क्षेत्र की दिशा क्या होगी?
✔ सही उत्तर : नीचे की ओर
(xv) निक्रोम तारों के V–I ग्राफ से सही कथन चुनिए–
✔ सही उत्तर : R₃ > R₂ > R₁
(xvi) 220V, 100W का बल्ब यदि 110V पर चलाया जाए तो शक्ति होगी–
✔ सही उत्तर : 25W
(xvii) हमारे घरों में प्राप्त AC विद्युत आपूर्ति होती है–
✔ सही उत्तर : 220V, 50Hz
(xviii) प्रतिरोधकता की SI इकाई है–
✔ सही उत्तर : ओम मीटर
Score: 0 / 18
Q.2. निम्नलिखित रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (i से vi) (½ × 10 = 5)
(i) दानेदार जिंक की अभिक्रिया पतले सल्फ्यूरिक अम्ल से कराने पर __________ गैस बनती है।


(ii) मिल्क ऑफ मैग्नीशिया का pH मान __________ होता है।


(iii) प्रतिवर्ती क्रियाएँ __________ द्वारा नियंत्रित होती हैं।


(iv) मानव शरीर में ऊर्जा __________ के रूप में संचित रहती है।


(v) मानव शरीर की एक कोशिका में ऑटोसोम्स की संख्या __________ होती है।


(vi) __________ लक्षणों के संचरण के लिए उत्तरदायी इकाइयाँ हैं।
Q.3. अति लघु उत्तरीय प्रश्न – (i से xii)
(i) अवक्षेपण अभिक्रिया का एक उदाहरण लिखिए।


(ii) जल क्रिस्टलीकरण क्या है?


(iii) दो उभयधर्मी ऑक्साइड के उदाहरण लिखिए।


(iv) जैव आवर्धन को परिभाषित कीजिए।


(v) शराब से प्रभावित होने वाला मस्तिष्क का भाग कौन-सा है?


(vi) दो न्यूरॉनों के बीच स्थित सिनेप्स पर क्या होता है?


(vii) किसी प्रजाति में विविधताएँ उसके अस्तित्व को कैसे बढ़ाती हैं?


(viii) शुद्ध लम्बे (TT) तथा शुद्ध बौने (tt) पौधों के बीच F₂ पीढ़ी तक लक्षणों की वंशागति का आरेख बनाइए।


(ix) धारा वहन करने वाले सीधे चालक के चारों ओर चुंबकीय क्षेत्र रेखाओं का स्वरूप कैसा होता है?


(x) फ्लेमिंग के बाएँ हाथ के नियम से क्या ज्ञात होता है?


(xi) समतल दर्पण द्वारा बनने वाले प्रतिबिंब के गुण लिखिए।


(xii) प्रकाश के अपवर्तन में यदि sin i = a तथा sin r = b हो, तो माध्यम का अपवर्तनांक क्या होगा?


(ii) 336 को उसके अभाज्य गुणनखंडों के गुणनफल के रूप में व्यक्त कीजिए।
Section - B (प्रत्येक प्रश्न 2 अंक)
Q.4. (i) आयनिक यौगिकों का गलनांक अधिक क्यों होता है?
(ii) इलेक्ट्रॉन स्थानांतरण द्वारा MgO के निर्माण की व्याख्या कीजिए।
समाधान:

(i) आयनिक यौगिकों में विपरीत आवेशित आयनों के बीच प्रबल वैद्युत स्थैतिक आकर्षण बल होता है। इन बलों को तोड़ने के लिए अधिक ऊर्जा की आवश्यकता होती है, इसलिए इनका गलनांक अधिक होता है।

(ii) मैग्नीशियम दो इलेक्ट्रॉन खोकर Mg²⁺ आयन बनाता है तथा ऑक्सीजन दो इलेक्ट्रॉन ग्रहण कर O²⁻ आयन बनाती है। ये विपरीत आवेशित आयन परस्पर आकर्षित होकर मैग्नीशियम ऑक्साइड (MgO) बनाते हैं।

Mg → Mg²⁺ + 2e⁻
O + 2e⁻ → O²⁻
Mg²⁺ + O²⁻ → MgO

Q.5. निम्नलिखित यौगिकों के IUPAC नाम लिखिए।
समाधान:

(i) CH₃–CH(CH₃)–CH₂–CH₃ → 2-मेथाइलब्यूटेन

(ii) H–COOH → मेथेनोइक अम्ल

(iii) CH₃–CH₂–CH(Cl)–CH₃ → 2-क्लोरोब्यूटेन

(iv) CH₃–CO–CH₃ → प्रोपेनोन

Q.6. ग्लूकोज़ के विभिन्न मार्गों द्वारा अपघटन की व्याख्या कीजिए।
समाधान:

सबसे पहले ग्लूकोज़ का अपघटन साइटोप्लाज़्म में होकर पाइरुवेट बनता है। ऑक्सीजन की उपस्थिति में पाइरुवेट माइटोकॉन्ड्रिया में पूर्णतः ऑक्सीकरण होकर कार्बन डाइऑक्साइड, जल तथा ऊर्जा बनाता है। ऑक्सीजन की अनुपस्थिति में पाइरुवेट यीस्ट में एथेनॉल तथा कार्बन डाइऑक्साइड या मांसपेशियों में लैक्टिक अम्ल में परिवर्तित हो जाता है।

Q.7. मिमोसा पौधे की पत्तियों की गति तथा प्रकाश की ओर तनों की गति में अंतर स्पष्ट कीजिए।
समाधान:

मिमोसा पौधे की पत्तियों की गति नास्टिक गति होती है जो तर्ग दबाव में परिवर्तन के कारण होती है और दिशात्मक नहीं होती। जबकि प्रकाश की ओर तनों की गति प्रकाशानुवर्ती (फोटो ट्रॉपिक) गति होती है, जो दिशात्मक होती है तथा इसमें वृद्धि शामिल होती है।

Q.8. हाइड्रा में कलिकाजनन की प्रक्रिया को नामांकित चित्र की सहायता से समझाइए।
समाधान:

हाइड्रा में कलिकाजनन एक अलैंगिक जनन प्रक्रिया है। इसमें माता शरीर पर कोशिकाओं के बार-बार विभाजन से एक छोटी कलिका बनती है। यह कलिका बढ़ती है, उसमें स्पर्शक विकसित होते हैं और अंततः अलग होकर नया हाइड्रा बनाती है।

Q.9.
(i) निम्नलिखित जीवों की एक खाद्य श्रृंखला बनाइए।
कीट, बाज, घास, साँप, मेंढक
(ii) तृतीय पोषक स्तर पर कौन-सा जीव होगा?
(iii) किस जीव में अजैव अपघट्य रसायनों की सांद्रता सर्वाधिक होगी?
समाधान:

(i) घास → कीट → मेंढक → साँप → बाज

(ii) मेंढक

(iii) बाज

Q.10. 4 Ω प्रतिरोध वाला एक तार जिसकी लंबाई L तथा अनुप्रस्थ क्षेत्रफल A है। उसी पदार्थ के दूसरे तार का प्रतिरोध ज्ञात कीजिए जिसकी लंबाई L/2 तथा क्षेत्रफल 2A है।
समाधान:

प्रतिरोध R ∝ L/A

नया प्रतिरोध = (L/2)/(2A) = L/4A

R = 4/4 = 1 Ω

Q.11. एक वृत्ताकार कुंडली में धारा घड़ी की दिशा में प्रवाहित हो रही है। कुंडली के अंदर तथा बाहर चुंबकीय क्षेत्र की दिशा बताइए।
समाधान:

दाएँ हाथ के अंगूठा नियम के अनुसार, कुंडली के अंदर चुंबकीय क्षेत्र मेज के तल के भीतर की ओर होता है तथा कुंडली के बाहर मेज के तल से बाहर की ओर होता है।

Q.12. नेत्र की समायोजन शक्ति से क्या तात्पर्य है?
समाधान:

नेत्र की समायोजन शक्ति वह क्षमता है जिसके द्वारा नेत्र लेंस अपनी फोकस दूरी बदलकर विभिन्न दूरियों पर स्थित वस्तुओं को स्पष्ट देख सकता है।

Q.13. एक उत्तल दर्पण की वक्रता त्रिज्या 3.0 m है। एक बस उससे 5.0 m दूरी पर रखी है। प्रतिबिंब की स्थिति, प्रकृति एवं आकार ज्ञात कीजिए।
समाधान:

वक्रता त्रिज्या R = 3.0 m
फोकस दूरी f = R/2 = 1.5 m

दर्पण सूत्र के अनुसार प्रतिबिंब दर्पण के पीछे लगभग 1.15 m पर बनेगा।

प्रतिबिंब की प्रकृति: आभासी एवं सीधा
प्रतिबिंब का आकार: लघु (छोटा)


Section - C (प्रत्येक प्रश्न 3 अंक)
Q.14. निम्नलिखित रासायनिक अभिक्रियाओं के संतुलित समीकरण लिखिए।
(i) बेरियम क्लोराइड + एल्युमिनियम सल्फेट → बेरियम सल्फेट + एल्युमिनियम क्लोराइड
(ii) सोडियम + जल → सोडियम हाइड्रॉक्साइड + हाइड्रोजन

OR
यौगिक (X) तथा एल्युमिनियम का उपयोग रेलवे पटरियों को जोड़ने में किया जाता है।
(i) यौगिक (X) की पहचान कीजिए।
(ii) अभिक्रिया का नाम लिखिए।
(iii) अभिक्रिया लिखिए।
समाधान:

(i) 3BaCl₂ + Al₂(SO₄)₃ → 3BaSO₄ + 2AlCl₃

(ii) 2Na + 2H₂O → 2NaOH + H₂↑

OR

(i) यौगिक (X) = फेरिक ऑक्साइड (Fe₂O₃)
(ii) इस अभिक्रिया को थर्माइट अभिक्रिया कहते हैं।
(iii) Fe₂O₃ + 2Al → Al₂O₃ + 2Fe + ऊष्मा

Q.15. एथेनॉल की निम्नलिखित के साथ अभिक्रियाएँ लिखिए:
(i) सोडियम (Na)
(ii) गर्म सान्द्र H₂SO₄
(iii) अम्लीकृत K₂Cr₂O₇ (उष्मा के साथ)

OR
(i) निम्नलिखित की इलेक्ट्रॉन बिंदु संरचना बनाइए –
एथेनोइक अम्ल, प्रोपेनोन, H₂S, CO₂
(ii) माइसेल क्या है? साबुन की स्वच्छता क्रिया समझाइए।
(iii) साबुन तथा अपमार्जक में अंतर लिखिए।
समाधान:

(i) 2C₂H₅OH + 2Na → 2C₂H₅ONa + H₂↑

(ii) C₂H₅OH → C₂H₄ + H₂O (सान्द्र H₂SO₄ की उपस्थिति में)

(iii) C₂H₅OH + [O] → CH₃COOH (अम्लीकृत K₂Cr₂O₇)

OR

(ii) माइसेल साबुन अणुओं का समूह होता है। इसका हाइड्रोफोबिक सिरा गंदगी से तथा हाइड्रोफिलिक सिरा जल से जुड़ता है, जिससे गंदगी हट जाती है।

(iii) साबुन जैव-अपघट्य होते हैं और मुलायम जल में कार्य करते हैं, जबकि अपमार्जक अजैव-अपघट्य होते हैं और कठोर जल में भी प्रभावी होते हैं।

Q.16.
(i) निषेचन क्या है? पुरुष जनन अंग का नामांकित चित्र बनाइए।
(ii) गर्भधारण रोकने की यांत्रिक विधियाँ लिखिए।

OR
(i) पुष्प का अनुप्रस्थ काट का नामांकित चित्र बनाइए।
(ii) कायिक प्रवर्धन क्या है? इसका उपयोग क्यों किया जाता है?
समाधान:

(i) निषेचन नर तथा मादा युग्मकों के संलयन की प्रक्रिया है जिससे युग्मनज बनता है।

(ii) यांत्रिक विधियाँ – कंडोम, डायफ्राम, अंतर्गर्भाशयी उपकरण (IUD)।

OR

(ii) कायिक प्रवर्धन अलैंगिक जनन की विधि है जिसमें जड़, तना या पत्ती से नया पौधा उगता है। यह उन पौधों के लिए उपयोगी है जो बीज नहीं बनाते या कमजोर बीज बनाते हैं।

Q.17. R₁, R₂ तथा R₃ प्रतिरोधों के समानांतर संयोजन का परिपथ बनाइए तथा समतुल्य प्रतिरोध का सूत्र व्युत्पन्न कीजिए।

OR
20 Ω प्रतिरोध का एक बल्ब तथा 4 Ω प्रतिरोध का चालक 6V बैटरी से जुड़े हैं। ज्ञात कीजिए –
(a) कुल प्रतिरोध
(b) परिपथ में धारा
(c) बल्ब पर विभवांतर
समाधान:

समानांतर संयोजन के लिए:
1/R = 1/R₁ + 1/R₂ + 1/R₃

OR

कुल प्रतिरोध = 20 + 4 = 24 Ω
धारा I = V/R = 6/24 = 0.25 A
बल्ब पर विभवांतर = I × R = 0.25 × 20 = 5 V

Section - D (प्रत्येक प्रश्न 4 अंक)
Q.18. अवतल दर्पण के लिए किरण आरेख बनाइए एवं प्रतिबिंब की स्थिति व प्रकृति समझाइए –
(i) जब वस्तु C पर हो
(ii) जब वस्तु C और F के बीच हो

OR
उत्तल लेंस के लिए वही स्थिति स्पष्ट कीजिए।
समाधान:

(i) वस्तु C पर → प्रतिबिंब C पर, वास्तविक, उल्टा एवं समान आकार का होता है।
(ii) वस्तु C और F के बीच → प्रतिबिंब C से बाहर, वास्तविक, उल्टा एवं बड़ा होता है।

Q.19.
(i) मानव पाचन तंत्र का नामांकित चित्र बनाइए।
(ii) मानव में ऑक्सीजन एवं कार्बन डाइऑक्साइड का परिवहन कैसे होता है?
(iii) कृत्रिम अपोह (डायलिसिस) समझाइए।

OR
मानव में द्विगुण परिसंचरण समझाइए तथा रक्तचाप परिभाषित कीजिए।
समाधान:

(ii) ऑक्सीजन हीमोग्लोबिन द्वारा तथा कार्बन डाइऑक्साइड मुख्यतः प्लाज़्मा द्वारा परिवाहित होती है।

(iii) डायलिसिस एक कृत्रिम विधि है जिसमें मशीन द्वारा रक्त से अपशिष्ट पदार्थ हटाए जाते हैं।

Q.20.
(i) जिंक तथा तनु सल्फ्यूरिक अम्ल की अभिक्रिया द्वारा हाइड्रोजन गैस की तैयारी एवं परीक्षण का चित्र बनाइए।
(ii) चूने के जल में CO₂ गैस प्रवाहित करने पर होने वाली अभिक्रिया समझाइए।

OR
(i) pH स्केल क्या है?
(ii) साधारण नमक के विलयन के विद्युत अपघटन से प्राप्त गैसें X व Y की पहचान कीजिए।
समाधान:

(i) Zn + H₂SO₄ → ZnSO₄ + H₂↑

(ii) CO₂ + Ca(OH)₂ → CaCO₃ ↓ (सफेद अवक्षेप)
CaCO₃ + CO₂ → Ca(HCO₃)₂

OR

X = हाइड्रोजन गैस
Y = क्लोरीन गैस
2NaCl + 2H₂O → 2NaOH + H₂ + Cl₂
Ca(OH)₂ + Cl₂ → CaOCl₂ + H₂O

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!